ब्लांइड मर्डर मिस्ट्री का दून पुलिस ने किया खुलासा,कन्सट्रक्शन साइट पर केयर टेकर की हत्या करने वाले गिरफ्तार।

ब्लांइड मर्डर मिस्ट्री का दून पुलिस ने किया खुलासा,कन्सट्रक्शन साइट पर केयर टेकर की हत्या करने वाले गिरफ्तार।
Spread the love

देहरादून– राजधानी देहरादून में नशे की लत ने दो युवकों को खून तक करने पर मजबूर कर दिया। सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास निर्माणाधीन मकान में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामला सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास का है, जहां निर्माणाधीन मकान में सो रहे बुज़ुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे की वजह जानकर हर कोई दंग है।

दरअसल, 19 साल के दो युवक चोरी की नीयत से साइट में दाखिल हुए। उन्होंने मृतक की जेब से मोबाइल और महज़ 650 रुपये निकाले। तभी बुज़ुर्ग की नींद खुल गई और उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया। खुद को छुड़ाने के लिए दूसरे आरोपी ने पास पड़े लोहे कि रोड सरिए से बुज़ुर्ग पर हमला कर दिया। घायल व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।

थाना राजपुर को सूचना प्राप्त हुई कि सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान में केयरटेकर का काम कर रहे व्यक्ति जर्रार अहमद पुत्र मुशर्रफ निवासी मोहल्ला कैतवाड़ा, ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 68 वर्ष संदिग्ध हालात में मृत अवस्था में पडा हैं,

मौके पर एक व्यक्ति निमार्णाधीन मकान में बने टीम शेड में चारपाई पर मृत अवस्था में पडा था, जिसके सिर पर चोट के निशान थे तथा नाक-मुंह से खून बह रहा था। घटना के सम्बंध में निमार्णाधीन साइट के ठेकेदार तोसीफ अहमद पुत्र मगंता हसन द्वारा मृतक की हत्या किये जाने के सम्बंध में तहरीर दी गई।

घटनास्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया,  घटना स्थल के पास 02 संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई दिये, सूचना पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 01: प्रवीन रावत उर्फ अमन तथा 02: पवन कुमार को राजपुर क्षेत्र में आर्चिड पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया।

*पूछताछ का विवरण:-

पूछताछ में बताया गया कि वो दोनो नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति के लिये चोरी-चकारी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। दिनांक 27-08-2025 की रात्रि लगभग 02 बजे दोनो अभियुक्त पैदल-पैदल सहस्त्रधारा रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की साइट पर चोरी की नीयत से पहुंचे, मौके पर निर्माणाधीन साइट पर एक व्यक्ति टिन शेड में सो रहा था। अभियुक्तों द्वारा टिन शेड के अन्दर जाकर उक्त व्यक्ति की जेब से मोबाइल फोन तथा 650 रू0 निकाल लिये। इस दौरान उक्त व्यक्ति की नींद खुलने पर उसके द्वारा अभियुक्त पवन कुमार को पकड लिया गया, जिस पर दोनो अभियुक्तों ने पास पडे लोहे के सरिये से उक्त व्यक्ति पर वार कर उसकी हत्या कर दी तथा पैसे व मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गये। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे के सरिये को पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया।

प्रवीन रावत उर्फ अमन पुत्र मदन रावत, निवासी चालन गांव, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, उम्र 19 वर्ष व पवन कुमार पुत्र तिलक राम, निवासी काठबंगला, थाना राजपुर, उम्र 19 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *