मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाडियों को किया सम्मानित, मिली प्रोत्साहन राशि व सरकारी नौकरी।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाडियों को किया सम्मानित, मिली प्रोत्साहन राशि व सरकारी नौकरी।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड सरकार के द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन किया जा रहा है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण से लेकर उनके लिए उच्चतम व्यवस्था दी जा रही है। इसके साथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रोत्साहन राशि, सरकारी नौकरी और छात्रवृत्ति का प्राविधान रखा गया है ।

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत देहरादून के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए । कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेलो में पदक विजेता 459 खिलाड़ियों को 15 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि पुरस्कार के चेक बाटे गए।

धामी सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति, खेल कोटा 4 प्रतिशत, मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी योजना, खेल विश्वविद्यालय समेत कई योजना और व्यवस्था चलाई जा रही है। राज्य सरकार जल्द ही ‘स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’ लागू करेगी, जिसके तहत आठ शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित होंगी। हल्द्वानी में पहला स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज खोला जाएंगे।

राज्य सरकार ने 250 से अधिक खिलाड़ियों और कोचों को करीब 16 करोड़ की सम्मान राशि दी। पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग करने वाले मनदीप कौर, अमीषा रावत और मनोज सरकार को 50-50 लाख रुपए की राशि से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक विजेता शौर्य सैनी और अभिनव देशवाल को 30-30 लाख रुपए दिए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना और मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत खिलाड़ियों को करीब साढ़े 5 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति भी वितरित की गई। कार्यक्रम में मानसी नेगी और मोहम्मद अरशद को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।

धामी सरकार में उत्तराखंड के खिलाड़ियों को एक नई रफ्तार के साथ सरकार का साथ मिल रहा है। खिलाड़ियों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना और व्यवस्थाओ से देवभूमि खेलभूमि को ओर तेज़ी से बड़ रही है ।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *