हल्द्वानी में स्कूल से भरी पलटी, परिचालक समेत कई बच्चे घायल।

हल्द्वानी में स्कूल से भरी पलटी, परिचालक समेत कई बच्चे घायल।
Spread the love

हल्द्वानी– गुरुवार सुबह बच्चों से भरी बीएलएम (BLM) एकेडमी की स्कूल बस तेज़ रफ़्तार के कारण मोटाहल्दू क्षेत्र के ग्राम पदमपुर देवलिया के पास हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से 36 बच्चे सवार थे। अचानक विपरीत दिशा से आ रही दूसरी स्कूल बस को बचाने के प्रयास में चालक ने ब्रेक मारा, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 10 से 15 बच्चे घायल हुए हैं, जबकि बस परिचालक का पैर फ्रैक्चर हो गया। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

घायल बच्चों को मुखानी स्थित साई अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी घायलों तुरंत इलाज करवाया जा रहा हैं और जिन बच्चों को चोटें आई हैं उनका एक्स-रे भी करवाया जा रहा है। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी गई । अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की कि कोई भी बच्चा गंभीर रूप से घायल नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा तेज रफ्तार और सामने से आ रहे वाहन को बचाने की जल्दबाजी के कारण हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *