गणपति बप्पा की मूर्ति नहीं होगी विसर्जन, सनातन धर्म मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश जी का आवाहन किया।

गणपति बप्पा की मूर्ति नहीं होगी विसर्जन, सनातन धर्म मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश जी का आवाहन किया।
Spread the love

 

देहरादून– गणपति बप्पा की मूर्ति नहीं होगी विसर्जन,आज सनातन धर्म मंदिर नेहरू कॉलोनी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश जी का आवाहन किया।

मंदिर के मुख्य पंडित रमाकांत नौटियाल ने बताया की सनातन धर्म मंदिर में इस बार गणेश जी की मूर्ति की स्थापना नहीं होगी बल्कि देवालय में जो गणपति बप्पा विराजमान है उन्हीं की पूजा अर्चना कर रोज कीर्तन होगा।

पंडित नौटियाल ने बताया गणपति जी का इस बार सनातन धर्म मंदिर की ओर से मूर्ति विसर्जन नहीं किया जाएगा।

पंडित जी ने बताया कि यह कल्चर साउथ का है हमारे यहां देवालयों में गणपति जी हमेशा रहते हैं यह उनका गृह क्षेत्र है और उत्तराखंड तो देवों की भूमि है तो यहां से गणपति जी विदाई क्यों देनी है।

उन्होंने बताया कि इसका एक और कारण है हम अपनी गंगा मैया को जो स्वच्छ रखने का संकल्प लेते हैं तो फिर उसको ही हर साल लाखों टन मूर्ति की मिट्टी से दूषित करने का काम करते हैं।

इसीलिए मंदिर की पूरी समिति ने निर्णय लिया है यह शुरुआत सनातन धर्म मंदिर से होगी गणपति बप्पा जी का विसर्जन नहीं होगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *