राजधानी देहरादून में भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर, कई क्षेत्रों में जल भराव ।

राजधानी देहरादून में भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर, कई क्षेत्रों में जल भराव ।
Spread the love

देहरादून– राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जल भराव से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, तो वहीं दूसरी ओर तमसा नदी और सुसवा नदी और बिंदाल, रिस्पना भी उफान पर है। देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास से गुजर रही तमसा नदी ने भी अपना रौद्र रूप दिखाया है। लगातार हो रही बारिश से देहरादून में नदियों का जलस्तर बढ़ा है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बिंदाल और रिस्पना नदी में भी जल स्तर बढ़ रहा है और यही दोनों नदियां आगे दूधली क्षेत्र में मिलकर सुसवा नदी बनती है।

राजधानी देहरादून के कई क्षेत्रों में जल भराव से लोगों की परेशानी बढ़ी है और लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अभी भी मौसम विभाग ने देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वंही नालापानी के वार्ड नंबर 62 में बरसाती नाले ने भी रोद्र रूप दिखाया, बरसाती नाले में इतना पानी आ गया की बगल में बने मिलन केंद्र की सुरक्षा दिवार तोड़ते हुए मिलन केंद्र में पानी घुस गया। जंहा पूरा मिलनकेंद्र जल मगन हो गया वंही मिलनकेंद्र की दूसरी तरफ की सुरक्षा दिवार तोड़ते हुए वार्ड नंबर के घरो में घुस गया, जंहा से लोगो ने अपुणु बाजार में बने टीन सेड में अपने पशुओ के साथ शरण लेने को मज़बूर हो गए।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *