पर्वतीय जिलों के बाद अब देहरादून में भी स्कूल रहेंगे बंद, मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी।

पर्वतीय जिलों के बाद अब देहरादून में भी स्कूल रहेंगे बंद, मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी।
Spread the love

देहरादून– भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत द्वारा दिनांक 11 अगस्त, 2025 को जारी अद्यतन मौसम नॉउकास्ट के अनुसार दिनांक 12 अगस्त, 2025 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र दौर का ‘औरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन / त्वरित बाढ़ की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 12.08.2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 12.08. 2025 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। यह आदेश न केवल विद्यालयी छात्र/छात्राओं अपितु विद्यालय प्रबन्धन / कार्मिकों पर समान रूप से लागू होगा। तद्नुसार अनुपालन सुनिश्चित हो।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *