मेयर ने महिला सफाई कर्मियों से रक्षा सूत्र बंधा कर की त्यौहार की शुरुवात, महिला सफाई कर्मि बहनों के संग रक्षाबंधन त्योहार।

मेयर ने महिला सफाई कर्मियों से रक्षा सूत्र बंधा कर की त्यौहार की शुरुवात, महिला सफाई कर्मि बहनों के संग रक्षाबंधन त्योहार।
Spread the love

देहरादून– रक्षा बंधन पर्व के मौके पर मेयर सौरभ थपलियाल रक्षाबंधन के दिन सुबह सर्व प्रथम नेहरू कॉलोनी फवारा चौक आए और यहां पर सफाई कार्य में जुटी महिला पर्यावरण कर्मियों से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया नगर निगम की महिला पर्यावरण कर्मियों से राखी बंधवाने के बाद मेयर थपलियाल ने सभी महिला सफाई पर्यावरण बहनों को मिठाई खिलाई ,महापौर ने यहां मौजूद सभी महिला पर्यावरण कर्मी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी।

इसके अलावा यहां मौजूद अन्य सफाई कर्मियों को भी रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

जिसके पश्चात महापौर ने रक्षाबंधन पर्व पर सभी दूनवासियों को बधाई दी इस मौके पर स्थानीय सफाई इंस्पेक्टर महिपाल के अलावा महिला पर्यावरण कर्मियों में सपना, कमला, ऊषा, आरती, सविता, सोमा, मोनिका, पिंकी, सीमा, राधा, सरोज, सुमन आदि उपस्थित रहे।

नगर निगम महिला पर्यावरण सफाई कर्मि बहनों ने बताया की उन्हें बहुत अच्छा लगा की मेयर ने उनके साथ रक्षाबंधन त्यौहार बनाया और सभी को मिठाई खिला कर रक्षाबंधन की बधाई दी इससे हमे कार्य करने में और ऊर्जा मिलेगी और वह हमारे साथ सुख दुख में इसी तरह कंधे से कंधा मिला कर खड़े रहेंगे हमे पूरा विश्वास है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *