देहरादून में भी स्कूलों में अवकाश, देर रात DM ने किया आदेश, छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए देहरादून जिले मे बंद रहंगे स्कूल।
देहरादून– जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी।
देहरादून जिले मे शिक्षण संस्थानों में एक दिवसीय अवकाश घोषित, 6 अगस्त को गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना, नदी-नालों में जलप्रवाह बढ़ने की चेतावनी दी गईं है।
देहरादून में बुधवार 6 जुलाई 2025 को भी स्कूलों में अवकाश, देर रात जारी DM का आदेश
देहरादून जिले में बुधवार को भी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। देर रात जिलाधिकारी सविन बंसल ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।
इससे पहले जिलाधिकारी के हस्ताक्षर से एक फर्जी आदेश जारी किया गया था, जिस पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। हालांकि, देर रात मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर कक्षा 12 तक के सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश किए गए हैं।
छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए कल देहरादून जिले मे बंद रहंगे,
इन जिलों मे सभी और आंगनबाड़ी केंद्र व कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में एक दिवसीय अवकाश घोषित।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 05 अगस्त, 2025 को जारी अद्यतन मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 06 अगस्त, 2025 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र दौर का “औरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन / त्वरित बाढ़ की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 06.08. 2025 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। यह आदेश न केवल विद्यालयी छात्र/छात्राओं अपितु विद्यालय प्रबन्धन / कार्मिकों पर समान रूप से लागू होगा। तद्नुसार अनुपालन सुनिश्चित हो।


