उत्तराखंड मे मौसम ने ली करवट, कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी, मौसम विभाग ने प्रदेश मे किया था भारी बारिश का अलर्ट जारी।
देहरादून– उत्तराखंड में मौसम ने फिर से करवट ली है, आज सुबह से कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश मे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया व नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर के कुछ हिस्सों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य जिलों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने जानकारी दी कि 5 अगस्त तक पूरे राज्य में मॉनसून सक्रिय रहेगा और लगातार तेज बारिश होने की आशंका है। उन्होंने खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील की है। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। आवश्यकता न हो तो इन दिनों पहाड़ों की यात्रा टालने का सुझाव दिया गया है।

