किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी, उत्तराखंड के 8 लाख 28 हजार किसानों को मिला फायदा।

किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी, उत्तराखंड के 8 लाख 28 हजार किसानों को मिला फायदा।
Spread the love

देहरादून– केंद्र सरकार की देश की किसानों के लिए साल 2018 में शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त आज जारी कर दी है है जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक गांव से की है जिसमें देश के कई किसानों के साथ प्रधानमंत्री ने संवाद भी किया। इस संवाद कार्यक्रम के लिए देहरादून में भी एक कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी और बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। किसान सम्मान निधि की 20 वीं किश्त जारी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों का हितैषी बताते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि की शुरुआत करते हुए मोदी सरकार ने यह साबित किया है कि उन्हें देश के अन्नदाता किसानों की चिंता है और आज देश के किसानों के लिए सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाएं भी चल रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत, उत्तराखंड के 8 लाख 27 हज़ार किसानों को लाभ मिला है। प्रदेश में किसानों को कुल 184.25 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में DTB के माध्यम से ट्रांसफर की गई है।

देहरादून में आयोजित ‘कृषक संवाद’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने राज्य में चल रही किसान हितैषी योजनाओं का जिक्र किया।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी और अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य में ‘एप्पल और कीवी मिशन’ जैसी योजनाओं से काश्तकारों को फायदा हो रहा है, वहीं पॉलीहाउस के निर्माण में भी किसानों की सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिल रही है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड को वर्ष 2023-24 में “मिलेट सेक्टर में सर्वश्रेष्ठ प्रदेश“ का पुरस्कार हैदराबाद में आयोजित इंटरनेशनल न्यूट्री-सीरियल कन्वेंशन में प्रदान किया गया। मृदा स्वास्थ्य और उर्वरता योजना तथा जैविक कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य को भारत सरकार से राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि नैनीताल के ग्राम सुनकिया के कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को “जैविक इंडिया अवार्ड” मिला, जबकि उत्तरकाशी को लाल धान के लिए “एक जिला-एक उत्पाद” में द्वितीय स्थान और हरिद्वार व टिहरी जनपद को पीएम फसल बीमा योजना में क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में मिलती है। यह धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे उन्हें खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *