देहरादून के पलटन बाजार में चोर युवती ने मचाया हंगामा,महिला दरोगा से की हाथापाई, नशे मे धुत दुकान से की चोरी, रंगे हाथ पकड़ी गई महिला।

देहरादून के पलटन बाजार में चोर युवती ने मचाया हंगामा,महिला दरोगा से की हाथापाई,  नशे मे धुत दुकान से की चोरी, रंगे हाथ पकड़ी गई महिला।
Spread the love

देहरादून

देहरादून के पलटन बाजार में चोर युवती ने मचाया हंगामा,महिला दरोगा से की हाथापाई,

एक के बाद एक दुकानों से की चोरी, रंगे हाथ पकड़ी गई महिला।

पकड़े जाने पर महिला दरोगा से की हाथापाई, बाल खींचने तक पहुंचा मामला

बेटे की बीमारी का हवाला देकर बचने की कोशिश, लेकिन भीड़ के सामने हुआ खुलासा।

दुकानों से मूर्ति और दो अंगूठियां चोरी करने की पुष्टि, पुलिस ने हिरासत में लिया।

कोतवाली पहुंची महिला से चल रही पूछताछ, बाजार में दिनदहाड़े चोरी से दहशत।

देहरादून व्यापार मंडल धामावाला के झब्बालाल ज्वेलर्स के यहां एक महिला, जो नशे कि हालात मे है, उस पर दुकान से अंगूठी चोरी का सन्देह हैै, जिससे दुकान स्वामी द्वारा बात करने का प्रयास किया गया पर नशे में होने के कारण वह कोई बात नहीं मान रही है। कोतवाली नगर से महिला पुलिस कर्मियों सहित पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।

मौके पर महिला की तलाशी ली गई तो महिला के पास से दो अंगूठियां बरामद हुई।

दुकान स्वामी से महिला का छोटा बच्चा होने का हवाला देते हुए उसे मात्र चेतावनी देने तथा उक्त प्रकरण में कोई कार्यवाही न चाहने के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए प्रार्थना पत्र देने से इंकार किया गया। उक्त महिला के नशे की हालत में दुकान में हंगामा व अभद्रता करने पर मौके पर उपस्थित महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त महिला को हिरासत में लेते हुए थाने लाया गया तथा पुलिस अधिनियम के तहत उक्त महिला के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *