आगामी 02 अगस्त को देश के साथ उत्तराखंड को पीएम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किश्त होंगी जारी, प्रेस वार्ता कर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दी जानकारी।
देहरादून– प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आगामी 02 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किश्त जारी किए जाने के संबंध में प्रेस वार्ता की।
इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 02 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की 20 वीं किश्त बनारस, उत्तर प्रदेश के बनोली गाँव से वितरित कर रहे हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 20वीं किश्त के रूप में उत्तराखण्ड के 8,28,787 लाभार्थियों को कुल 184. 25 करोड़ की धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को 19 किश्तों में कुल 3111.49 करोड़ की धनराशि अभी तक वितरित की जा चुकी है।
मंत्री जोशी ने 02 अगस्त को राज्य स्तरीय कार्यक्रम गढ़ी कैंट स्थित हरवंश कपूर मेमोरियल हॉल देहरादून से आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर, ब्लाक स्तर, वी०एन०ओ० / ग्राम स्तर तथा के०वी०के०, केन्द्रीय कृषि संस्थानों में आयोजित किया जायेगा। आयोजन स्थलों पर टू-वे वीडियो कनैक्शन की सुविधा होगी, जिससे किसान माननीय प्रधानमंत्री जी से सीधे संवाद कर सकें। मंत्री जोशी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली केंद्रीय कैबिनेट में किसान सम्मान निधि के लिए हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा यह इस बात का प्रतीक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की चिंता करते है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त के रूप में उत्तराखण्ड के कुल 8,28,787 लाभार्थियों को कुल 184.25 करोड़ रुपए की धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
उत्तराखण्ड को 19 किश्तों में कुल 3111.49 करोड़ की धनराशि अभी तक वितरित की जा चुकी है।
इस संबंध में राज्य में दिनांक 02-08-2025 को राज्य स्तरीय कार्यक्रम हरवंश कपूर मेमोरियल हॉल, गढ़ी कैंट, देहरादून से आयोजित किया जायेगा।
यह कार्यकम प्रदेश स्तर, ब्लाक स्तर, वी०एन०ओ० / ग्राम स्तर तथा के०वी०के०, केन्द्रीय कृषि संस्थानों में भी आयोजित किया जायेगा।
आयोजन स्थलों पर टू-वे वीडियो कनैक्शन की सुविधा होगी, जिससे किसान प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत कर सकें।
कार्यकम का प्रचार-प्रसार फेसबुक, ट्वीटर तथा अन्य सोशल मिडिया प्लेटफार्म से किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में किसानों की बाइट्स, वीडियो, फिल्म तथा फोटोग्राफ पोर्टल पर अपलोड किये जायेंगें।
उन्होंने सभी किसानों से अपील की है कि आप अपने नजदीकी स्थान से जुड़कर प्रधानमंत्री को सुन सकते है।
कृषि विभाग द्वारा देय सुविधायें भी इस अवसर पर कृषकों में वितरित की जायेंगी।
इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण डीडी किसान पर किया जायेगा।
इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण https@pmindiawebcast-nic-in पर किया जायेगा।
*20वीं किश्त से सम्बन्धित विवरण – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पी०एम०-किसान) योजनान्तर्गत राज्य के 8.29 लाख लाभार्थियों को लगभग 184 करोड़ धनराशि वितरित की जानी है।
जनपद अल्मोड़ा के 1,05,088 लाभार्थियों को 23.62 करोड़ रुपए की धनराशि, बागेश्वर के 40,982 लाभार्थियों को 8.68 करोड़, चमोली के 47,262 लाभार्थियों को 9.77 करोड़, चंपावत के 37,699 लाभार्थियों को 8.21 करोड़, देहरादून के 44,873 लाभार्थियों को 12.07 करोड़, हरिद्वार के 1,03,062 लाभार्थियों को 23.03 करोड़, नैनीताल के 54,849 लाभार्थियों को 12.06 करोड़, पौड़ी गढ़वाल के 58,532 लाभार्थियों को 12.94 करोड़, पिथौरागढ़ के 60,822 लाभार्थियों को 13.27 करोड़, रुद्रप्रयाग के 39,987 लाभार्थियों को 9.01 करोड़, टिहरी गढ़वाल के 1,09,570 लाभार्थियों को 24.26 करोड़, उधम सिंह नगर के 76,592 लाभार्थियों को 16.51 करोड़ तथा जनपद उत्तरकाशी के 49,469 लाभार्थियों को 10.83 करोड़ रुपए की धनराशि वितरित की जाएगी।
इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडे, महानिदेशक कृषि रणवीर सिंह चौहान, निदेशक कृषि केसी पाठक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

