मतदान के द्वितीय चरण में दुर्गम गाँव बटोली में भी शुरू हुआ मतदान, खतरनाक खाई को पार कर बटोली गांव पहुँची पोलिंग टीम।
देहरादून– द्वितीय चरण में ब्लॉक सहसपुर के दुर्गम गाँव बटोली में भी शुरू हुआ मतदान
रविवार शाम को खतरनाक खाई को पार कर बटोली गांव मे पहुँची पोलिंग टीम
ग्राम पंचायत मिसरास पट्टी के बटोली गाँव तक पहुँचने में ग्रामीणों ने की थी पोलिंग टीम की मदद
शेरू खाले की विशालकाय खाई में बह गया था बटोली गाँव को जाने वाला एकमात्र रास्ता
इस गाँव की दुर्दशा का CM धामी ने लिया था संज्ञान जिसके बाद DM देहरादून ने हाल ही में किया था बटोली गाँव का दौरा।

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान
सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतदान कि प्रक्रिया
आज प्रदेश के 12 जिलों के 40 विकासखंडों में हो रहा है मतदान
इस चरण में 5,033 पदों के लिए 14,751 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं
दूसरे चरण में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य,
और जिला पंचायत सदस्यों के लिए कुल 5,033 पदों पर हो रहा है मतदान।
इसके लिए 4,433 पोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं,
कुल 8,276 मतदान केंद्रों और 10,529 मतदान स्थलों पर वोट डाले जा रहे हैं

