फिल्म अभिनेत्री और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित के खिलाफ राजधानी देहरादून की सड़कों पर आक्रोश

फिल्म अभिनेत्री और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित के खिलाफ राजधानी देहरादून की सड़कों पर आक्रोश
Spread the love

फिल्म अभिनेत्री और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कंगना रनौत के खिलाफ एक बार फिर राजधानी देहरादून की सड़कों पर संगठनों का आक्रोश देखने को मिल रहा है गांधी पार्क स्थित कंगना रनोत के पोस्टर पर कालिख पोती गई ओतलर जमकर नारेबाजी की गई, इसी कड़ी में आज यूनाइटेड सिख फेडरेशन से जुड़े सिख समाज के लोगों ने कंगना रनौत से पद्मश्री पुरस्कार वापस किए जाने की मांग को लेकर गांधी पार्क के बाहर प्रदर्शन किया उसके बाद फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का गांधी पार्क के निकट चौक पर पुतला दहन करते हुए जोरदार नारेबाजी के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया। अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर सिखों और किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद सिख समाज के लोगों में व्याप्त आक्रोश देखने को मिला। यूनाइटेड सिख फेडरेशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहां के वर्षों से हम लोग कंगना रनौत को बर्दाश्त करते आ रहे हैं कभी वह हमारे महान नेताओं पर टिप्पणी करती है तो कभी किसानों को खालिस्तानी और आंतकवादी बताती है अब उन्होंने हद पार करते हुए सोशल मीडिया में सिखों को कुचलने की बात की है। ऐसे में सिख समाज इसका कड़ा विरोध करता है। इससे यह पता चलता है कि उनके निम्न स्तर की बुद्धि है और यह उसका परिचायक है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *