बादल फटा, कई मजदूर लापता, कुछ स्थानों पर यमुनोत्री राजमार्ग अवरुद्ध।
उत्तरकाशी– देर रात को बड़कोट तहसील के यमुनोत्री क्षेत्र में भारी बारिश व अतिवृष्टि से नुकसान हुआ है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात्रि को बादल फटने से हुआ सिलाई बैंड के पास बड़ा नुकसान, सूचना के अनुसार नदी नालों का जलस्तर बढ़ा, कई जगह भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कुछ स्थानों पर यमुनोत्री राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है।
जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार तहसील बड़कोट के स्थान सिलाई वैण्ड के पास अतिवृष्टि/बादल फटने की सुचना प्राप्त हुई, उक्त स्थान हेतु एस0डी0आर0एफ0 पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम मौके पर पर पहुंची जंहा निरीक्षण के दौरान सूचना मिली है कि इस स्थान पर 19 मजदूर निवासरत थे। अतिवृष्टि से 8-9 मजदूर लापता बताये गये है । अन्य 10 मजदूरो को सुरक्षित स्थान पर लाया गया है। ररेस्क्यू सर्च अभियान गतिमान है तथा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैण्ड के के पास दो-तीन स्थानों पर अवरुद्ध भी है जिसके संबंध में NH बडकोट को अवगत करा दिया गया है। जिनके द्वारा मार्ग सुचारू हेतु कार्य गतिमान है। साथ ही उक्त स्थान सिलाई बैण्ड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग वास आउट हो गया है जिसे सुचारु किय इसके अतिरिक्त स्थान कुथनौर में भी अतिवृष्ट तथा बादल फटने के कारण स्थानीय ग्रामीणों की कृषि भूमि क्षतिग्रस्त होने की सूचना है वर्तमान समय में कुथनौर मे स्थिति सामान्य है किसी प्रकार की कोई जनहानि पशु हानि नही हुयी है।
वही स्यानचट्टी के पास नाले में मलवा आने से यमुना नदी का बहाव रुक गया है जिससे स्यानाचट्टी के निचले इलाके में बने होटलों को खतरा पैदा हो गया है।

