मकान छत गिरने की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के कई लोगों की मृत्यु, SDRF टीम ने किया रेस्क्यू।

मकान छत गिरने की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के कई लोगों की मृत्यु, SDRF टीम ने किया रेस्क्यू।
Spread the love

उत्तरकाशी– देर रात हुई हुई जोर दार बारिश ने जनपद उत्तरकाशी की थाना मोरी में मकान गिरने की दर्दनाक घटना हो गई, जिसमे एक ही परिवार के चार लोग गुलाम हुसैन (पुत्र अली अहमद), उम्र 26 वर्ष, रुकमा खातून (पत्नी गुलाम हुसैन), उम्र 23 वर्ष, आबिद (पुत्र गुलाम हुसैन), उम्र 3 वर्ष, सलमा (पुत्री गुलाम हुसैन), उम्र 10 माह मलवे में दब गए SDRF टीम मौके पर पहुंची व राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया,  थाना मोरी से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोरा में एक मकान गिरने की घटना में कुछ लोग मलबे में दब गए हैं।

ग्राम मोरा, जो मुख्य सड़क मार्ग से लगभग एक किलोमीटर ऊपर पैदल मार्ग पर स्थित है,  SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया। यह दुर्घटना रात्रि में हुई थी जिसमें मकान की एक दीवार गिरने से घर में मौजूद एक ही परिवार के चार सदस्यों की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई। सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। SDRF टीम व स्थानीय लोगों द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग की गयी और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आगे की आवश्यक कार्यवाही में सहयोग किया गया।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *