देहरादून हरिद्वार हाइवे पर भीड़ी कई गाड़ियां, वाहनो को क्षतिग्रस्त करने वाले चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देहरादून– रायवाला थाने के छिद्दरवाला मे देहरादून की ओर से आ रही गाडी स0 UK07FL-4034 वैगनआर के चालक ने रैड लाईट पर खडी गाडियो पर पीछे से जोरदार टक्र्कर मार दी है, जिस कारण रेड लाईट पर खडी 6 गाडिया आपस मे एक दूसरे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमे कार स0 A/F वैन्यू मे बैठे 01 महिला व 01 पुरूष गम्भीर रूप से घायल हुये। थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलो को 108 के माध्यम से संयुक्त चिकित्सालय ऋषिकेश भिजवाया गया व अन्य वाहनों को थाने में भिजवाया गया, वंही टक्कर मारने वाले सुशील रयाल पुत्र अनुसुईया प्रसाद रयाल निवासी श्यामपुर ऋषिकेश वाहन स0 UK07FL-4034 वैगनआर मौके से फरार होकर नेपाली फार्म से मुडकर वापस देहरादून की ओर भाग रहा था जिसका पीछा करते हुये उसे बाला सुन्दरी मन्दिर लालतप्पड के पास से पकड लिया गया, जो शराब के नशे मे था, वैगनआर गाडी का आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ। मैडिकल परिक्षण करवाया गया, वाहन को धारा 183/184/185 एमवी एक्ट मे सीज कर चालक सुशील रयाल के विरूद्ध मु0अ0स0 98/25 धारा 281/125ए/324(5) बीएनएस मे अभियोग पंजीकृत किया गया । इस घटना मे कोई भी जनहानि नही हुई है ।

