उत्तराखंड पुलिस का उत्तरप्रदेश में आयोजित 56 वां कॉन्फ्रेंस में प्रतिभाग

उत्तराखंड पुलिस का उत्तरप्रदेश में आयोजित 56 वां कॉन्फ्रेंस में प्रतिभाग
Spread the love

मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित 56th DGsP/IGsP Conference में प्रतिभाग कर लौटे अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने आज दिनांक 23 नवम्बर, 2021 को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में पुलिस महानिदेशक महोदय ने बॉर्डर, ड्रग्स, साइबर क्राइम, ड्रोन टैक्नोलॉजी और स्मार्ट पुलिसिंग आदि के बारे में माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन सम्बन्ध में अधिकारियों को अवगत कराया और Conference के विभिन्न एजन्डा बिन्दुओं और सुझावों पर चर्चा की ,

DGP अशोक कुमार ने बताया कि स्मार्ट पुलिसिंग की लगातार समीक्षा होगी। स्मार्ट पुलिसिंग के विभिन्न मापदण्डों के आधार पर प्रत्येक माह जनपद स्तर पर बेस्ट थाने का चयन किया जाएगा। इन्हीं मापदण्डों के आधार पर ही बेस्ट जनपद का भी चयन किया जाएगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *