देहरादून FRI के सामने सवारी जीप के ऊपर गिरा पेड़, एक की मौत एक गंभीर घायल ,ड्राइवर व चार सवारियां बाल बाल बचीं। 

देहरादून FRI के सामने सवारी जीप के ऊपर गिरा पेड़, एक की मौत एक गंभीर घायल ,ड्राइवर व चार सवारियां बाल बाल बचीं। 
Spread the love

देहरादून– राजधानी देहरादून में हुई सुबह से जोरदार बारिश अपने साथ मौत भी लेकर आई, ऐसा ही एक हादसा आज देहरादून के एफ आर आई के सामने हुई, जंहा सवारी जीप के ऊपर गिरा पेड़, एक की मौत एक गंभीर घायल हुआ ,ड्राइवर व चार सवारियां बाल बाल बची।

देहरादून आज दोपहर करीब दो बजे के आसपास देहरादून से नौगांव बड़कोट जा रही एक मैक्सी जीप के ऊपर चकराता रोड पर एफ आर आई के सामने पेड़ का बड़ा टहना टूट कर मैक्सी कैब जीप पर गिर गया जिससे जीप में सवार एक यात्री अरविंद लाल निवासी भाटिया गांव बड़कोट की मौके पर ही मृत्यु हो गई और एक अन्य सवारी गरास जो नेपाली मूल का श्रमिक है बड़कोट का वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पेड़ का बड़ा हिस्सा जो गाड़ी के बिल्कुल बीच में गिरा उसने गाड़ी छत को फाड़ दिया,  जिससे अरविंद लाल की मृत्यु हुई और दूसरा यात्री घायल हुआ। गाड़ी का चालक नौगांव निवासी महावीर रावत व चार अन्य यात्री इस दुर्घटना में बाल बाल बचे।

मैक्स वाहन संख्या UK 09TA 0433, जो देहरादून से बड़कोट उत्तरकाशी सवारी लेकर जा रहा था, बल्लूपुर फ्लाई ओवर के निकट भवानी बालिका इंटर कॉलेज के पास उक्त गाड़ी के ऊपर बरसात होने के कारण सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिर गया। वाहन में चालक महावीर सिंह रावत पुत्र बच्चन सिंह रावत निवासी गढ़ कराल देवल उत्तरकाशी के अलावा 6 अन्य सवारियां बैठी थी, उक्त दुर्घटना में बीच वाली सीट में बैठे अरविंद पाल पुत्र प्रेमलाल उम्र 48 वर्ष निवासी उत्तरकाशी को गंभीर तथा एक अन्य सवारी को मामूली चोट आई, जिनको 108 के माध्यम से दून अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा अरविंद लाल पुत्र प्रेमलाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। वाहन में सवार अन्य किसी भी सवारी को किसी प्रकार की चोट नही आई। क्षतिग्रस्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टिगत थाना परिसर में खड़ा किया गया है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *