देहरादून में तैनात महिला दारोगा ने लगाया रेप का आरोप, सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अश्लील वीडियो बनाने का लगा आरोप।

देहरादून में तैनात महिला दारोगा ने लगाया रेप का आरोप, सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अश्लील वीडियो बनाने का लगा आरोप।
Spread the love

देहरादून– राजधानी देहरादून से बड़ा मामला सामने आया है, उत्तराखंड पुलिस के सिपाही पर महिला दारोगा ने दुष्कर्म का आरोप लगा है, पीड़ित महिला दारोगा की शिकायत पर पुलिस ने देहरादून की पटेल नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही को बयान दर्ज किये,

जानकारी के अनुसार महिला दारोगा का कुछ समय पहले पर्वतीय जिले में तबादला हुआ था, कुछ समय ड्यूटी करने के बाद महिला दारोगा ने निजी परेशानी बताते हुए अपना तबादला मैदानी जिले में करवाने का आग्रह किया था, जिसके बाद पुलिस विभाग ने उसे देहरादून के पटेलनगर में अटैच कर दिया।

पीड़िता दरोगा ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी और उसकी एक साथ ड्यूटी थी, महिला दरोगा ने बताया की एक दिन वो अपनी ड्यूटी पर थोड़ी देरी से आई थी, जिस कारण अधिकारी ने उससे स्पष्टीकरण मांग लिया था, इसीलिए महिला दारोगा ने उस दिन शहर के किसी होटल में रुकने का मन बनाया, ताकि वो अगले दिन समय से अपने ऑफिस पहुंचे सके,  महिला दारोगा का कहना है कि उसका घर ड्यूटी स्थल से काफी दूर है, इसीलिए उसने उस समय ऐसा किया था।

पीड़िता के मुताबिक ऑफिस का सारा काम आरोपी सिपाही ही करता था,  इसीलिए उसने आरोपी सिपाही को होटल में उसके लिए कमरा बुक करने को कहा, आरोपी सिपाही ने कहा कि उसने होटल में कमरा बुक करा दिया है, ड्यूटी खत्म होने के बाद आरोपी, महिला को लेकर होटल गया और उसे कमरे में छोड़ दिया।

आरोप है कि रूम देखने के बहाने आरोपी भी उसके कमरे में आ गया, इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ बदतमीजी की, पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपी पर रेप के दौरान उसका वीडियो भी बनाने का आरोप लगाया है, साथ ही आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वो उसका वीडियो वायरल कर देगा।

पीड़िता का कहना है कि इस वारदात के बाद वो काफी डर गई थी और सात दिन की छुट्टी लेकर घर जाना चाहती थी, लेकिन डर के कारण वो घर भी नहीं जा पाई, पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे डर था कि यदि उसने किसी को कुछ कहा तो उसे ही गलत कहा जाएगा, क्योंकि होटल का कमरा आरोपी सिपाही ने बुक कराया था।

पीड़िता का कहना है कि छुट्टी से बाद जब वो वापस अपनी ड्यूटी पर आई तो आरोपी सिपाही ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया, इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल कर पीड़िता के साथ कई बार रेप किया, अब आखिर में हिम्मत करके पीड़िता ने पुलिस में शिकायत और इंसाफ की मांग की है।

पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर उसके बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई है, साथ ही एसपी देहात विकासनगर इस पूरे मामले की तहकीकात पर भी नज़र रख रही हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *