जिंदगी और मौत से लड़ रही अनुष्का ने तोड़ा दम, सेलाकुई निगम रोड पर हुआ था हादसा।

जिंदगी और मौत से लड़ रही अनुष्का ने तोड़ा दम, सेलाकुई निगम रोड पर हुआ था हादसा।
Spread the love

देहरादून– 39 दिनों से जिंदगी और मौत से लड़ रही अनुष्का ने तोड़ा दम।

23 अप्रैल को सेलाकुई निगम रोड पर तेज गति से आ रही अल्टो कार ने राजकीय इंटर कॉलेज के 10 छात्र-छात्राओं को रौंद डाला घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से अनुष्का भी थी।

सेलाकुई क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से निगम रोड की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने स्कूली छात्रों को रौंद दिया। हादसे में कुल 10 छात्र-छात्राएं घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर थी। यह घटना उस समय हुई थी जब निगम रोड स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज की छुट्टी हो रही थी। छात्र-छात्राएं स्कूल से बाहर निकल रहे थे, तभी अचानक एक अनियंत्रित कार वंहा से गुजर रही थी जिसकी रफ़्तार बहुत अधिक थी इसी कार की चपेट में कई स्कूली छात्र आ गए, कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह नौ छात्रों को अपनी चपेट में लेती चली गई और साथ ही सड़क पर खड़े तीन अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल छात्र-छात्राओं को अस्पताल भिजवाया।

माता-पिता की लाडली अनुष्का हाई स्कूल के पेपर देकर घर पर थी अपनी बहन सौम्या कक्षा 6 को लेने के लिए स्कूल गई थी छोटी बहन सौम्या को लेकर स्कूल से आ रही थी तभी काल बनकर आ रही कार ने बच्चों के साथ अनुष्का को भी रौंद डाला घायलों में अनुष्का की बहन सौम्या भी थी जिसे तीन दिन बाद छुट्टी दे दी गई,

लेकिन अनुष्का सीरियस होने के कारण अस्पताल में रही जहां उसका इलाज डॉक्टर द्वारा किया जा रहा था।

लेकिन 39 दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ रही अनुष्का आज हार गई और आज एक होनहार छात्र अनुष्का हमारे बीच नही रही

अब सवाल ये उठना है कि क्या अनुष्का के हत्यारे को सजा मिलेगी क्या संगठन ,समाज, कानून अनुष्का के हत्यारे को सजा दिलाने आगे आयंगे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *