अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के मौके पर कार्यकर्ताओं ने किया नमन, जीवन दर्शन उनकी सादगी त्याग और समर्पण देती रहेगी प्रेरणा।

अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के मौके पर कार्यकर्ताओं ने किया नमन, जीवन दर्शन उनकी सादगी त्याग और समर्पण देती रहेगी प्रेरणा।
Spread the love

देहरादून– अहिल्याबाई होलकर के जयंती के कार्यक्रम का भाजपा महिला मोर्चे ने पूरे प्रदेश में आयोजन किया इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया अहिल्याबाई होलकर के जीवन दर्शन को लेकर के चर्चा की गई। राजधानी देहरादून में भी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

अहिल्याबाई होलकर के कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने पूरे प्रदेश में कलश यात्रा, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। मैराथन का आयोजन किया गया। गोष्ठी का आयोजन किया गया पूरे प्रदेश में साढ़े तीन सौ से अधिक पू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 21 मई से लेकर 31 मई तक पूरे प्रदेश में जगह-जगह अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन दर्शन उनकी सादगी और त्याग समर्पण सदैव प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने अपने शासनकाल के दौरान न सिर्फ धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार करवाया बल्कि आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सामाजिक ,आर्थिक स्तर पर भी कई बदलाव किए।

अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की एक मिसाल को पेश की आशा नौटियाल कहना है कि अहिल्याबाई होलकर ने महिला सशक्तिकरण के लिए जिस गंभीरता के साथ में काम किया था आज भी उनका प्रयास बहुत प्रासंगिक है। उनका कहना है कि अहिल्याबाई होलकर ने देश के बड़े धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण का काम कराया था जो हमेशा आम लोगों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।अहिल्याबाई होल्कर तीन सौ वीं जयंती के मौके पर प्रदेश के अनेक स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।

अहिल्याबाई होलकर के कार्यक्रम के आयोजन के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने गीता रावत और रुचि भट्ट को प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गीता रावत का कहना है कि अहिल्याबाई होलकर के जीवन दर्शन को लेकर चर्चा की गई किस तरह से उन्होंने सामाजिक बदलाव करते हुए महिला सशक्तिकरण की मिसाल को पेश किया था आज भी उनका जीवन दर्शन बहुत प्रासंगिक है उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट का कहना है कि अहिल्याबाई होलकर की जयंती के मौके पर जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया वहीं उनके सामाजिक आर्थिक स्तर पर किए गए कार्यों की चर्चा की गई । अहिल्याबाई होलकर के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ाने की जरूरत है ।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *