मदरसों को लेकर उत्तराखंड सरकार का ऐतिहासिक फैसला, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सिलेबस में शामिल करने का लिया निर्णय।

मदरसों को लेकर उत्तराखंड सरकार का ऐतिहासिक फैसला, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सिलेबस में शामिल करने का लिया निर्णय।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राज्य के मदरसों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सिलेबस में शामिल करने का निर्णय लिया है। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य की गाथा को मदरसों के छात्रों को पढ़ाया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसमें सशस्त्र बलों ने बेजोड़ शौर्य और साहस का परिचय दिया। इस ऑपरेशन की सफलता को मदरसों के सिलेबस में शामिल करने से छात्रों में न केवल सेना के प्रति सम्मान बढ़ेगा, बल्कि देशभक्ति के लिए भी प्रेरणा मिलेगी।

*उत्तराखंड मदरसा बोर्ड का फैसला*

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए पाठ्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर का एक चैप्टर शामिल किया जाएगा। कासमी ने कहा कि उत्तराखंड सैनिकों की भूमि है और इस फैसले से छात्रों को सेना के पराक्रम की जानकारी मिलेगी।

उत्तराखंड में 451 पंजीकृत मदरसे हैं, जिनमें करीब 50 हजार छात्र पढ़ते हैं। इस फैसले से इन सभी छात्रों को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी मिलेगी और वे सेना के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होंगे।

मुफ्ती शमून कासमी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय सेनाओं के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर उन्हें बधाई दी। इस मुलाकात के बाद उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

 

पाकिस्तान की कायराना हरकत के जवाब में भारतीय सेना का पराक्रम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए सबने देखा है अब उत्तराखंड की धामी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मदरसों में अब छात्र-छात्राओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में पढ़ाया जाएगा। पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने यह फैसला लिया है। जिससे बच्चे सेना के पराक्रम की कहानियों से परिचित होंगे। फैसले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी वर्गों से लेकर बच्चों को सेना के शौर्य के बारे में पढ़ना चाहिए । ताकि भारत की शक्ति का देश के नौजवानों को गौरव महसूस हो सके । उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूर दृष्टि और नेतृत्व के कारण भारत की तरफ आंख उठाके देखने वालो का नामों निशान मिटा दिया जाएगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *