दो गुटों में हुई हिंसक झड़प, फायरिंग में एक शख्स हुआ घायल, हमलावर को खुद के तमंचे से ही लगी गोली, हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक की घटना।
हरिद्वार– दो गुटों में हुई हिंसक झड़प।
फायरिंग में एक शख्स हुआ घायल।
हमलावर को खुद के तमंचे से ही लगी गोली।
मध्य हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक की घटना।
फायरिंग से लोगों में मची अफरातफरी।
घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज।
पुलिस मामले की जांच में जुटी।
तमंचे से संदिग्ध परिस्थितयों में चली गोली से युवक घायल।
मध्य हरिद्वार में देर रात चंद्राचार्य चौक के पास युवकों के बीच हुई मारपीट के दौरान अचानक चली गोली से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
https://www.facebook.com/share/v/1GMD7nbMGm/
यहां चंद्राचार्य चौक के पास एक कार सवार युवक के साथ दूसरा युवक झगड़ा करता दिखा। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार कार में सवार को बाहर खींचने का प्रयास किया गया। इस दौरान चली गोली से युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जो युवक घायल हुआ उसके ही तमंचे से गोली चली। काफी देर तक युवक हाथ में तमंचा लिए धमकाता रहा, एक व्यक्ति ने तमंचा छीनने का भी प्रयास किया। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक से घटना को लेकर पूछताछ में जुटी है।

