मुखबा गांव से रवाना हुई मां गंगा की उत्सव डोली, बहु बेटियों ने बेटी तरह दी मां गंगा को विदाई, भैरोघाटी में हुआ रात्रि निवास, आर्मी के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ निकली डोली।

मुखबा गांव से रवाना हुई मां गंगा की उत्सव डोली, बहु बेटियों ने बेटी तरह दी मां गंगा को विदाई, भैरोघाटी में हुआ रात्रि निवास, आर्मी के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ निकली डोली।
Spread the love

उत्तराकाशी– उत्तरकाशी मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा से मां गंगा की उत्सव हजारों श्रद्धालुओं के साथ गंगोत्री धाम के लिए हुई रवाना विशेष पूजा अर्चना के बाद मां गंगा की भोगमूर्ति भव्य शोभायात्रा के साथ मुखबा से गंगोत्री की ओर रवाना हुई। मां गंगा की उत्सव डोली जब गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई तब मुखवा में बहु बेटियों ने मां गंगा को बेटी तरह बिदा किया इस अवसर पर मुखवा गांव में खुशी और गम का माहौल रहता है मां गंगा का आज रात्रि निवास भैरौंघाटी में होगा कल 30 अप्रैल को सुबह डोली यात्रा गंगोत्री पहुंची।

गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में जब मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई तो मुखवा गांव में उत्सव का माहौल दिखा तीर्थ पुरोहित और गांव के महिला, पुरुष गंगा की डोली यात्रा को बेटी की विदाई तरह विदा करते है परंपरागत तरीके से गंगा मंदिर में गंगा की पूजा अर्चना की जाती है । उसके बाद भोगमूर्ति को निकालकर डोली में स्थापित किया जाता है । आज दोपहर 12 बजे आर्मी के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ डोली यात्रा गंगोत्री के लिये रवाना हुई, जिसमें हर्षिल आर्मी महार रेजीमेंट का बैंड भी शामिल रहा। सभी तीर्थ पुरोहित, ग्रामीण और देश विदेश से पहुंचे श्रद्धालु भी डोलीयात्रा के साथ गंगोत्री की ओर रवाना हुए। दूसरी ओर, गंगोत्री मंदिर के कपाटोद्घाटन के लिये मंदिर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री मंदिर को फूलों से सजाया गया है, जबकि गंगोत्री मंदिर के गेट से मंदिर तक भी विशेष सजावट की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गंगोत्री धाम में कपाट खुलने पर पहुंचें, अक्षय तृतीया पर 30 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुभ मूहुर्त के अनुसार धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *