नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस की देशभर में प्रेस कांफ्रेंस, राष्ट्रीय प्रवक्ता ने साधा मोदी सरकार पर निशाना,राहुल गांधी सोनिया गांधी को ईडी के नोटिस पर सवाल।
देहरादून– नेशनल हेराल्ड केस की दाखिल चार्जशीट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता विपक्ष राहुल गांधी के नाम आने के बाद कांग्रेस नेता देशभर में नेशनल हेराल्ड केस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और इसी कड़ी में उत्तराखंड पहुंचे पूर्व लोकसभा सांसद उदित राज ने नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की चार्जशीट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम आने पर ईडी और मोदी सरकार पर हमला बोला है उदित राज ने देहरादून के कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जिस नेशनल हेराल्ड केस में आज ईडी जांच कर रही है उसे कैसे को साल 2015 में बंद कर दिया गया था जबकि साल 2012 में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी जिसे 2020 में कोर्ट ने खारिज कर दिया था लेकिन आज फिर ED इस केस में जांच कर रही है और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को परेशान कर रही है। उदित राज ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राहुल गांधी सबसे बड़ी चुनौती है इसीलिए उन्हें ऐसे कैसे में परेशान किया जा रहा है जिसमें कोई घोटाला हुआ ही नहीं है और जब कांग्रेस की सरकार थी उसे समय भी भारतीय जनता पार्टी ने 2G स्पेक्ट्रम और कोल आवंटन मैं घोटाले का झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है और आज भी नेशनल हेराल्ड के मामले में भाजपा झूठ फैलाने का काम कर रही है और कांग्रेस नेताओ को परेशान कर रही है।

