उत्तराखंड में वक्फ़ की 5700 संपत्तियां संदेह के घेरे में, जल्द होंगी जाँच।

उत्तराखंड में वक्फ़ की 5700 संपत्तियां संदेह के घेरे में, जल्द होंगी जाँच।
Spread the love

देहरादून– देश की राज्य सभा और लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में वक्फ जन जागरण अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के जिला संगठनों और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया इस दौरान वक्फ में संशोधन करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है तब से वक्फ संपत्तियों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है उन्होंने कहा कि साल 2013 में वक्फ के अधीन 18 लाख एकड़ जमीन थी जो 2025 में बढ़कर 39 लाख एकड़ हो गई है और वक्फ संशोधन बल के आने के बाद अब इन संपत्तियों पर कब्जा को छुड़ाया जा रहा है और यह संपत्ति गरीबों के उत्थान के लिए इस्तेमाल की जा रही है साथी उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी वक्फ की 5700 संपत्तियों ऐसी है जो संदेह के घेरे में है जिनकी राज्य सरकार जांच कराने जा रही है।

वही वक्त संशोधन बिल पास होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार का धन्यवाद किया है और मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि वक्फ की जिन संपत्तियों पर बड़े नेताओं और अमीर लोगों के कब्जे हुआ करते थे आज वक्फ की उस जमीन को सरकार कब्जा मुक्त करा रही है और उस जमीन का इस्तेमाल गरीबों के लिए हो रहा है जिसके लिए पूरा मुस्लिम समाज मोदी सरकार का शुक्रगुजार है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *