मौसम विभाग ने इन जिलों में किया अलर्ट जारी, कंही हल्की बारिश व कंही तेज़ हवाएं चलने की आशंका।

मौसम विभाग ने इन जिलों में किया अलर्ट जारी, कंही हल्की बारिश व कंही तेज़ हवाएं चलने की आशंका।
Spread the love

 

देहरादून– उत्तराखंड में गुरुवार से तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने बारिश व तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। अधिकतर जिलों में 10 और 11 अप्रैल को बारिश और तेज हवाएं चललें की आशंका जाहिर की है मौसम विभाग ने कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि को सम्भावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, यूएसनगर व चंपावत में 50 से 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 12 को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि भी हुई।

वंही चमोली के देवाल मोटरमार्ग पर थराली रामलीला मैदान के समीप सिपाही गदेरे से आये मलबे की चपेट में दो वाहन आ गए ,एक आल्टो कार और एक स्कोर्पियो मलबे में दबी।  वहीं कर्णप्रयाग ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग भी नासिर बाजार के समीप अवरुद्ध हो गया। बीआरओ राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने मे जुट गया ,वहीं थराली देवाल मोटरमार्ग के कल तक ही खुलने के आसार लग रहे हैं। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *