उत्तराखंड में हुई झामाझम बारिश, कंही राहत तो कंही मुसीबत बनी बारिश।
चमोली– बिन मौसम हुई बारिश एक बार फिर से लोगों के लिए आफत बनी चमोली के थराली में बुधवार को अचानक बारिश होने से कई जगहों पर सड़कों पर मालवा आ गया तो कहीं जगह पर गाड़ियों के ऊपर मालवा गिर गया।

थराली के मुख्य बाजार के समीप एक कार और स्कॉर्पियो वाहन के ऊपर बरसाती नाले का पूरा मलवा बहकर आ गया जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए स्थानीय निवासी गिरीश चंदोला ने बताया कि अचानक मौसम बदलने के बाद तेज बारिश हुई और इसके बाद बरसाती नाले ऊफान पर आ गए। थराली में रामलीला मैदान के समीप सिपाही गदरे में भारी बरसात के मलवा ,पत्थर बहकर आए जिसकी चपेट में सड़क पर खड़े वाहन आ गये और क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं चमोल के जिला अधिकारी ने बीआरओ को सड़क से मलवा हटाने के निर्देश दिए हैं।

