बेतहाशा बढ़ती स्कूल फीस पर महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव

बेतहाशा बढ़ती स्कूल फीस पर महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव
Spread the love

देहरादून– निजी स्कलों में फीस बढ़ोतरी, LUCC में हुआ घोटाला, कुट्टू के आटे में हुई मिलावट जैसे तमाम मुद्दों को लेकर आज उत्तराखंड महिला कांग्रेस कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के आवास घेराव करने पहुंची हालांकि पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें पहले ही रोक लिया । इस मौके पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि इस प्रदेश की सरकार असंवेदनशील है। प्रदेश में शराब सस्ती और शिक्षा महंगी ये सरकार करने का काम कर रही है । बच्चों के माता पिता आज सड़कों पर हैं क्योंकि स्कूलों की फीस बढ़ गई है । प्रदेश में LUCC का बहुत बड़ा घोटाला हुआ उसमें कोई कार्यवाही नहीं की गई । वहीं बीते दिन कुट्टू का आटा खाने से सैकड़ों लोग बीमार हुए कुल मिलाकर ये सरकार असंवेदनशील हो चुकी है और प्रदेश के मुद्दों पर काम नहीं कर रही है।

इस अवसर पर रौतेला ने कहा कि एलयूसीसी घोटले ने जिस तरह देवभूमि को कलंकित करने का किया है वह किसी से छुपा नही है। उन्होंने कहा विभाग द्वारा द लोनी अर्बन मल्टी क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कॉपरेटिव सोसायटी के खिलाफ निवशकों ने जिस प्रकार से जगह-जगह अपने पैसों को वापस दिये जाने हेतु प्रर्दशन किये हैं वह निश्चित रूप से देवभूमि को शर्मसार करने वाला है। उन्होंने कहा कि निवेशकों ने सोसायटी पर इसलिए विश्वास किया था कि सोसायटी भारत के कृषि मंत्रालय में पंजीकृत थी। परन्तु जिस तरह से सोसायटी द्वारा अपने पोर्टल को बन्द किया गया है। उससे साफ जाहिर है कि वह जनता के पैसे को ऐंठने के लिए इस तरह पोर्टल बनाकर जनता को ठगने का काम कर रही है, जिसे बर्दास्त नही किया जायेगा। उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार को उक्त सोसायटी का जबाव तलब कर जनता का पैसा सूद सहित पापस लौटाने का इंतजाम करना चाहिए। यदि जनता का पैसा नही लौटाया गया तो महिला कांग्रेस पूरे राज्य में सरकार व सोसायटी के खिलाफ जोरदार संधर्ष करेगी।

ज्योति रौतेला ने कुट्टु के आटे में मिलावट से बीमार हुए लोगों की प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि यह कोई नया मामला नही है, इससे पहले भी कई बार इस तरह के संगीन मामले हुए है। परन्तु सरकार ने इन मामलों से कोई भी सबक नही लिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को इस तरह गंभीर मामलों में गहन जॉच कर उन लोगों के खिलाफ शख्त कार्यवाही करनी चाहिए, ताकि भविष्य में दूबारा ऐसा दुसाहस न कर सके।

ज्योति रौतेला ने स्कूलों द्वारा लगातार फीस बढोतरी किये जाने की निन्दा करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में असफल साबीत हुए है। रोजगार देने के बजाय बेरोजगारों को सरकार लाठियां व डण्डे मारने का काम कर रही है। आंखिर बढी हुई फीस गरीब व बेरोजगार कहॉ से देंगे। उन्होंने कहा कि स्कूलों द्वारा ना केवल फीस ही बढाई गई है, बल्कि अपने चहेते बुकसेंलरों से कापी-किताबों में बेतहासा बढ़ोतरी कर बुकसेलरोें से भी कमीशन लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि स्कूलों एवं बुकसेलरों से सरकार व स्कूल मेनेजमेंट मिला हुआ है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *