लच्छी वाला टोल प्लाजा पर कांग्रेस और राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का हल्ला बोल, पूर्व मुख्यमंत्री ने भी आंदोलन में की शिरकत।
डोईवाला– देहरादून के बीच लच्छी वाला टोल प्लाजा पर लगातार हो रहे एक्सीडेंट को देखते हुए आज टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन कांग्रेस और राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने किया।
टोल प्लाजा पर हुए प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी शिरकत की और कांग्रेस के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि सरकार को इस टोल प्लाजा को हटाने के लिए कार्य करना चाहिए।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने आज लच्छीवाला टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर उग्र प्रदर्शन किया तथा जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौढ़ियाल ने आंदोलन स्थल पर आकर प्रदर्शन कारियों को मंगलवार के लिए वार्ता का न्यौता दिया और कहा कि समस्त अधिकारियों की मौजूदगी में इस पर वार्ता करके एक राय बनाई जाएगी।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आंदोलन स्थल पर जाकर अपना समर्थन व्यक्त किया। और कहा कि इस मुद्दे पर सभी पार्टियों एक साथ हैं।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि गढवाल के समस्त जिलों से आने वाले वाहन मात्र 12 किलोमीटर रोड का इस्तेमाल करते हैं जबकि उन्हें 37 किलोमीटर की टोल रोड का भुगतान करना पड़ता है उन्होंने तत्काल टोल टैक्स को आधा करने की मांग की अन्यथा पूरा टोल प्लाजा हटाने की चेतावनी की राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुलोचना ईस्ट वॉल ने कहा कि 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों का टोल टैक्स माफ किया जाना चाहिए।

