Uttrakhand Congress में क्यों मचा है घमासान ? कांग्रेस में नेताओं कि जुबानी जंग जारी, संगठन उपाध्यक्ष की नियुक्ति के साथ सोशल मिडिया में शुरू हुई बयानबाज़ी।

Uttrakhand Congress में क्यों मचा है घमासान ? कांग्रेस में नेताओं कि जुबानी जंग जारी, संगठन उपाध्यक्ष की नियुक्ति के साथ सोशल मिडिया में शुरू हुई बयानबाज़ी।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना क़ो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उपाध्यक्ष संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है, मथुरा दत्त जोशी के पार्टी छोड़ने के बाद ये फैसला लिया गया है, कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा के अनुसार जब तक कार्यकारिणी नहीं बनती तब तक सूर्यकान्त धस्माना क़ो जिम्मेदारी दी गई है, वही सूर्यकान्त धस्माना ने भी पार्टी आलाकमान क़ो जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद कहा है।

वहीँ सूर्यकान्त धस्माना के उपाध्यक्ष संगठन बनते ही चकराता विधायक प्रीतम सिंह के करीबियों पर कार्यवाई भी शुरू हों गई है, जैसे ही नियुक्ति की खबर सामने आई उसके बाद पूर्व प्रवक्ता कांग्रेस दीप वोहरा ने सोशल मीडिया में इशारो इशारो पर धस्माना पर निशाना साधा, जिसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है और 3 दिन के भीतर जवाब माँगा गया है, वही दीप वोहरा के अनुसार वो पार्टी के सच्चे सिपाही है पार्टी संगठन क़ो गलतफहमी हों गई है जिसका आज जवाब दिया गया हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *