विकासनगर क्षेत्र में रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की घटना में 03 को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

विकासनगर क्षेत्र में रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की घटना में 03 को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Spread the love

देहरादून/विकासनगर–  राहुल पुत्र सुरेश कुमार निवासी मेहूवाला विकासनगर जिला देहरादून द्वारा कोतवाली विकासनगर में शिकायत दर्ज कराई कि उनका मेहूवाला विकासनगर में रेस्टोरेंट है, जहां होली के दिन कुछ लोगो की रेस्टोरेंट में पार्टी के दौरान नौक-झौंक हो गई, जिस पर रेस्टोरेंट मालिक द्वारा पुलिस को सूचना दी , सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा मौके पर पंहुचकर दोनों पक्षों को समझाकर रेस्टोरेंट खाली कराया गया तथा रेस्टोंरेंट पर ताला लगवाकर बन्द करा दिया गया था। करीब 20 मिनट पश्चात एक पक्ष के करीब 20-25 लोग रेस्टोरेंट पर आये व रेस्टोरेंट में तोडफोड व आगजनी की घटना को अजांम दिया गया। सूचना प्राप्त होने पर थाना पुलिस एवं फायर सर्विस मौके पर पंहुची, किन्तु रेस्टोरेंट फूस का होने एवं तेज हवा चलने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आगजनी की घटना से रेस्टोरेटं में रखे बर्तन, गैस सेलेण्डर तथा एक पुरानी मो0सा0 नष्ट हो गई थी।- सागर व हिमांशु शर्मा के विरुद्ध नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।  व  घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया व अन्य प्रत्यक्षदर्शी से जानकारियां एकत्रित की गई। (1)-सागर पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम फतेहपुर ग्राण्ट हरबर्टपुर विकासनगर तथा (2) दिनेश सिंह बिष्ट पुत्र नरसिंह, निवासी ग्राम सीतलाखेत तहसील रानीखेत जिला अल्मोड़ा, हाल किरायेदार ग्राम जस्सोवाला के अतिरिक्त (3) अंकुश पुत्र ओमपाल निवासी जस्सोवाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून, (4) आयुष उर्फ गोलू पुत्र अशोक कुमार निवासी फतेहपुर ग्रान्ट थाना सहसपुर जिला देहरादून तथा (5) राहुल उर्फ हन्नी निवासी फतेहपुर ग्रान्ट थाना सहसपुर जिला देहरादून का नाम प्रकाश में आया। जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई तथा दिनांक 16-17/03/2025 की देर रात्री घटना में शामिल 03 अभियुक्तों (1)- सागर पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर ग्राण्ट हरबर्टपुर विकासनगर उम्र 25 वर्ष, (2)- दिनेश सिंह बिष्ट पुत्र नरसिंह निवासी ग्राम सीतलाखेत तहसील रानीखेत जिला अल्मोड़ा हाल किरायेदार ग्राम जस्सोवाला उम्र 22 वर्ष (3)- अंकुश कटारिया पुत्र श्री ओमपाल निवासी जस्सोवाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष को स्थान ढालीपुर, आर0टी0ओ0 कार्यालय के समीप आसन बैराज की ओर से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 14/03/2025 को वह अपने अन्य दोस्तों के साथ होली मनाने के लिए रेस्टोरेंट में गये थे, जहां पूर्व से ही कुछ लोग होली मना रहे थे, रेस्टोरेंट में अभियुक्तों द्वारा जबरदस्ती होली मनाने का प्रयास किया गया, पर रेस्ट्रोरेंट के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, पुलिस को आते देख सभी लोग वंहा से भाग गये। रेस्ट्रोरेंट मालिक द्वारा पुलिस को बुलाने व होली न मनाने देने पर उनके द्वारा रेस्ट्रोरेंट मालिक को सबक सिखाने की योजना बनायी और कुछ समय पश्चात अभियुक्त अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट में पहुंचे तथा वहां तोड-फोड करते हुए रेस्ट्रोंरेंट में आग लगा दी। रेस्ट्रोरेंट का फूस का बना होने के कारण पूरे रेस्ट्रोरेंट में आग लग गयी। जिससे पूरा रेस्टोरेंट जल गया। जिसके पश्चात सभी अभियुक्त मौके से फरार हो गये।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *