कार और टाटा मैजिक की आमने सामने टक्कर, हादसे में 8 माह के बच्चे और महिला की मौत, तीन घायल।

Spread the love

देहरादून– सड़क हादसे में 8 माह के बच्चे और एक महिला की मौत हो गई। घटना रायपुर थाना क्षेत्र के डीआरडीओ के सामने हुई। कार और टाटा मैजिक की आमने सामने टक्कर होने से हादसा हुआ है।  रायपुर थाना पुलिस ने बताया कि डीआरडीओ के सामने रायपुर रोड के पास एक टाटा मैजिक और कार का एक्सीडेन्ट हो गया है। रायपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। कार व टाटा मैजिक की आमने-सामने टक्कर हो जाने के कारण टाटा मैजिक रोड में पलट गया था । टाटा मैजिक में सवार कुछ व्यक्तियों को चोटें आयी थी । मौके पर घायल व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित किया गया । घायलों में से 03 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। 08 माह के घायल बच्चे को उपचार के लिये दून अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।  घायलों में रजनी पंवार पत्नी मनोज पंवार निवासी नन्दनी विहार गुलरघाटी रोड बालावाला रायपुर देहरादून उम्र 41 वर्ष, सलोनी देवी पत्नी रोहित दास निवासी ग्राम न्याणी मसूरी देहरादून उम्र19 वर्ष, हनी पुत्र रोहित दास निवासी ग्राम न्याणी मसूरी देहरादून उम्र19 वर्ष उम्र 08 माह , सन्दीप निवासी सुन्दरवाला रायपुर देहरादून उम्र 22 वर्ष शामिल है। जबकि -छैला देवी पत्नी LM दास निवासी बसांण गांव जौनपुर थाना कैमटी तहसील नैनबाग जिला टिहरी गढवाल उम्र 50 की मौत हो गई।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *