ठेली वाले से लूट के आरोप में सिपाही सहित दो गिरफ्तार,आरोपी कांस्टेबल थाना मंगलौर हरिद्वार में है नियुक्त, दोस्त के साथ मिलकर ठेली वाले से की थी लूट।
देहरादून– ठेली वाले से लूट की घटना को अंजाम देने के आरोप में कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि कांस्टेबल ने अपने दोस्त के साथ मिल कर नशे की हालत में ठेली वाले को कार में जबरन बैठाकर लूट की। इस मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई करते हुए लूटी गई चार हजार नगदी बरामद की है।
नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि जोगीवाला क्षेत्र में कार सवारों ने एक व्यक्ति से पैसे छीने और फरार हो गए। । पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। मौके पर रिंकू सक्सेना निवासी रिस्पना नगर देहरादून ने बताया कि वह देव फार्म के पास अपनी ठेली लेकर जा रहा था। इतने में पीछे से आये कार सवार दो व्यक्तियों ने उसे जबरन कार में बैठाकर उसके पैसे छीन लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तलाश शुरू की। इंदरपुर रोड से घटना में शामिल दो आरोपी सुरेश चौहान और अंकित बछेती को घटना में छीने गए चार हजार रुपये और घटना में इस्तेमाल कार के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सुरेश चौहान थाना मंगलौर हरिद्वार में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त है। वर्तमान में थाना मंगलौर से हरिद्वार में मेला ड्यूटी के लिए आने और रात में अपने दोस्त अंकित निवासी नई टिहरी के साथ नशे की हालत में घटना की। बताया कि आरोपी सुरेश चौहान निवासी लक्ष्मणपुर विकासनगर और अंकित बछेती निवासी इंद्रप्रस्थ देहरादून को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई।
एक बार फिर खाकी पर लगा दाग।
उत्तराखंड पुलिस पर एक बार फिर दाग लगा है। हाल ही में प्रेम नगर थाना क्षेत्र में एक घटना सामने आई थी जिसमें तीन सिपाही सहित सात लोगों को डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सस्ते डॉलर दिलाने का झांसा देकर 7:50 लाख की डकैती का आरोप पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों पर लगा था। इस मामले में प्रेम नगर थाना पुलिस ने तीन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। घटना ऋषिकेश के रहने वाले यशपाल सिंह असवाल के साथ हुई थी। वहीं अब दूसरी तरफ एक और लूट का मामला सामने आया ।जिसमें एक पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी की गई ।मामला गंभीर इसलिए भी हो जाता है क्योंकि मंगलौर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी को पकड़ा । वहीं मंगलोर थाने का ही सिपाही लूट के आरोप में देहरादून पुलिस के हत्थे चढ़ जाता है। इसे पूर्व भी पुलिस कर्मियों पर अलग-अलग तरह के आरोप लगाते रहे हैं।

