बद्रीनाथ MLA को आया सदन गुस्सा, विधानसभा अध्यक्ष को आया घुस्सा, विधायक को मिली फटकार।

बद्रीनाथ MLA को आया सदन गुस्सा, विधानसभा अध्यक्ष को आया घुस्सा, विधायक को मिली फटकार।
Spread the love

देहरादून– बद्रीनाथ MLA लखपत बुटोला को क्यों आया सदन में गुस्सा, बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने सदन में फाड़ा पर्चा, संसदीय कार्यमंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के बयान पर हुए आक्रोशित।

कहा: शहीदों की शहादत का संसदीय कार्यमंत्री ने किया अपमान, इस लिए नहीं मांगा था राज्य की सदन में उनको गाली दी जाए, संसदीय कार्यमंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के बयान पर सड़क से लेकर सदन तक में हंगामा, अब सदन में फाड़े गए पर्चे।

उत्तराखंड के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विधानसभा के चौथे दिन की कार्रवाई के दौरान पहाड़ और मैदान के लोगों को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सदन के भीतर जो कुछ हुआ वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और किसी भी राजनेता को अपने ही हैं कि कोई उत्तराखंड को लेकर किसी तरह का विवादित बयान दें उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जिसे बनाने में कई लोगों ने अपनी शहादत दी है और जहां सभी जाति धर्म और समुदाय के लोग प्रेमभाव के साथ मिलजुल कर रहते हैं,

बद्रीनाथ विधानसभा सीट से विधायक कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने इस बयान को लेकर कहा है कि जिस पार्टी के पास पर्वतीय क्षेत्रों की 90 फ़ीसदी सीटें हैं उसके मंत्री का यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है जिससे उत्तराखंड के शहीदों को अफसोस होगा। उन्होंने कहा कि इस बयान से उत्तराखंड के शहीदों को भी पीड़ा होगी और जो बात संसदीय कार्य मंत्री ने कहा है उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

देखे वीडियो किस तरह विधानसभा अध्यक्ष को आया घूस्सा, विधायक को मिली डांट।

https://www.facebook.com/share/v/18HFmNR1FB/

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *