यू.सी.सी.,लिव-इन-रिलेशन व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस कमेटी का विधानसभा कूच।

यू.सी.सी.,लिव-इन-रिलेशन व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस कमेटी का विधानसभा कूच।
Spread the love

देहरादून– भाजपा सरकार द्वारा राज्य में लागू की गई यू.सी.सी. में लिव-इन-रिलेशन का प्रावधान किये जाने तथा राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के संयुक्त के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशाल प्रदर्शन करते हुए विधानसभा का घेराव किया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के तहत आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार रोड़ स्थित होटल हिम पैलेस के निकट बडी संख्या में एकत्र होकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के संयुक्त के नेतृत्व में हाथों में तख्तियां लेकर राज्य सरकार द्वारा लागू यूसीसी में लिव-इन-रिलेशन का प्रावधान किये जाने एवं राज्य में बिजली के प्रीपेड मीटर लगाये जाने के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधानसभा भवन की ओर कूच किया।

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद से कांग्रेस लगातार यूसीसी का विरोध कर रही है,एक तरफ जहां सदन के अंदर विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस के विधायक सरकार को घेरने का काम कर रहे है, तो वही आज सदन के बाहर सड़कों पर उतर कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समान नागरिक संहिता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया , जहां एक ओर सदन में आज राज्य का बजट पेश किया गया तो वहीं उत्तराखंड कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया, प्रदर्शन को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में यूसीसी में लिव इन रिलेशनशिप को मान्यता दी गई है जो देव भूमि की संस्कृति के खिलाफ़ है और कोई भी मां बाप शादी के बिना अपनी बेटियों को किसी के साथ रहने की इजाजत नहीं देगा इसका पुरजोर विरोध कांग्रेस कर रही है और जनमत संग्रह से लोगों के घर घर जाकर कांग्रेस राय ले रही है वहीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भी यूसीसी को लेकर सरकार को खरी खोटी सुनाई,यूसीसी में लिव इन रिलेशन शिप प्रावधान देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति के खिलाफ है इसमें जिस प्रकार की धारायें हैं कांग्रेस पार्टी उसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार राज्य में पलायन रोकने में असफल रही है वहीं राज्य सरकार ने यूसीसी के माध्यम से बाहरी लोगों को एक साल के रहवास पर उत्तराखण्ड राज्य का निवासी बनाने का षडयंत्र किया जा रहा है तथा समाज में व्यभिचार की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्हांनेे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूर्व में भी यूसीसी के अनुच्छेद 44 पर सवाल उठाये थे परन्तु भाजपा के किसी भी नेता और प्रवक्ता ने न तो अनुच्छेद 44 और न ही लिव इन रिलेशनशिप विशेषकर उसके भाग तीन पर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सनातन धर्म की रक्षक पार्टी होने का दावा तो करती है परन्तु उसका आचरण सनातन धर्म की मर्यादाओं के खिलाफ है।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा केवल अपने सहयोगी व्यावसायियों को फायदा पहुंचाने के लिए पूरे प्रदेश में जनता पर जबरन बिजली के प्रीपेड मीटर थोपे जा रहे हैं जबकि कुछ ही समय पूर्व पूरे प्रदेश में लगाये गये इलेक्ट्रॉनिक मीटरों से आने वाले भारी भरकम बिजली के बिलों से राज्य की जनता पहले ही परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रीपेड मीटर लगाये जाने का पुरजोर विरोध करती है तथा मांग करती है कि प्रीपेड मीटर लगाये जाने की योजना पर तुरंत रोक लगाई जाय।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि यूसीसी केन्द्र का मामला होेने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी की धामी सरकार जनता को गुमराह कर रही है तथा यूसीसी में लिव-इन-रिलेशन जैसे नियमों का प्रावधान कर राज्य की संस्कृति को नष्टभ्रष्ट करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बेटी-बचाओ-बेटी पढाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में सबसे अधिक त्रस्त प्रदेश की महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि लिव-इन-रिलेशन प्रावधान के कारण बेटियों का जीवन पूरी तरह असुरक्षित हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक इस प्रावधान का विरोध करती है तथा मांग करती है कि राज्य सरकार राज्य में लागू यूसीसी पर तुरंत रोक लगाये।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *