बजट सत्र का पहला दिन, राज्यपाल के अभिभाषण से हुई शुरुआत, बोले सीएम धामी: यह है सरकार का रोड मेप, आने वाले समय में प्राथमिकता के साथ होगा काम।

बजट सत्र का पहला दिन, राज्यपाल के अभिभाषण से हुई शुरुआत, बोले सीएम धामी: यह है सरकार का रोड मेप, आने वाले समय में प्राथमिकता के साथ होगा काम।
Spread the love

देहरादून– विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। वहीं विपक्ष भू कानून समेत तमाम मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। बजट सत्र को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण से इस बजट सत्र की शुरुआत हुई है। राज्यपाल का अभिभाषण हमारी सरकार का रोड मैप है और जो भी वक्तव्य आज राज्यपाल ने दिया है उसको रोड मैप बनाकर आगे होने वाले कामों की प्राथमिकता में रखेंगे। वहीं ये वर्ष उत्तराखंड राज्य का 25वां वर्ष रजत जयंती वर्ष है और इस रजत जयंती वर्ष को सरकार राज्य को समर्पित करते हुए नये विचारों को लेकर, नये संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी। सीएम ने कहा कि जो हमारी विकास यात्रा है इस विकास यात्रा को अनवरत रूप से चलाने के लिए इस बजट में प्रावधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में मंगलवार को ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकापर्ण किया। इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है।

उत्तराखण्ड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के लिए ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई है। इसके माध्यम से विधायकों को कार्यसूची, विधानसभा में पूछे गये प्रश्नों के जवाब और अन्य दस्तावेज अब ऑनलाइन उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके तहत विधानसभा में विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं, और सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही भी अधिक दक्षता से संपन्न होगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित रहें।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *