UCC के मुद्दे पर Uttrakhand Mahila Congress ने किया सरकार को घेरने का ऐलान, वहीं राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी भी कई प्रकरण को लेकर विधानसभा घेराव करेगी।
देहरादून– 18 फरवरी से उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही विपक्ष ने भी सरकार को घेरने का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रदेश कार्यालय में बैठक की है। वहीं महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ज्योति रौतेला का कहना है कि 20 फरवरी को महिला कांग्रेस प्रदेश के कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी। जिसमें सबसे बड़ा मुद्दा यूसीसी में लिव इन रिलेशनशिप को मान्यता देने का है।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी मूल निवास भू कानून तथा यूसीसी, व अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर विधानसभा घेराव करेगी।
वंही 18 फरवरी को सुबह देहरादून के नेहरू कॉलोनी स्थित फव्वारा चौक से विधानसभा तक राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने मूल निवास भू कानून की मांग को लेकर विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा है।
नेहरू कॉलोनी के फव्वारा चौक से जुलूस विधानसभा कूच करेगा
विधानसभा घेराव के पश्चात सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।


