विधायक ने किया विधुत स्मार्ट मीटर का विरोध, पूर्व मुख्यमंत्री का मिला समर्थन।
देहरादून– विधायक तिलकराज बेहड़ ने कुछ दिन पहले स्मार्ट मीटर लगाने गयी विद्युत विभाग की टीम का जमकर विरोध किया था। विधायक ने विद्युत विभाग से स्मार्ट मीटर छीन कर सड़क पर तोड़ दिए। इस दौरान उनकी टीम से जमकर नोंक झोंक हुई।
बात 10 फरवरी सोमवार का ज़ब सुबह सुबह विद्युत विभाग की टीम शंकर फार्म में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए गयी थी। गांव वालों ने स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए विधायक तिलकराज बेहड़ को फोन पर सूचना दी, सुचना मिलते ही विधायक तिलकराज बेहड़ अपने समर्थको के साथ शंकर फार्म पहुंच गए। विधायक ने विद्युत विभाग की कार्यवाही का विरोध करते हुए दर्जन भर स्मार्ट छीन कर सड़क पर फेंक कर तोड़ दिए। इस दौरान विधायक ने विद्युत कर्मियों को खरी खोटी सुनाई। विधायक का रौद्र रूप देख कर विद्युत कर्मी स्मार्ट मीटर की कार्यवाही को स्थगित कर मौके से निकल गए। विधायक ने कहा कि जो उपभोक्ता अपनी मर्जी से स्मार्ट मीटर लगाना चाहता है वह उसका विरोध नही करंगे। लेकिन जो लोग स्मार्ट मीटर नही लगाना चाहते वहाँ किसी भी कीमत पर नही लगने दिया जाएगा। इसके लिए वह जेल जाने को तैयार है। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, ओम प्रकाश दुआ, गुलशन सिंधी आदि मौजूद रहे।
वंही अब इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तिलक राज बेहड़ की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं । उन्होंने कहा कि प्रीपेड मीटर उत्तराखंड में किसी भी रूप में मुफीद नहीं है । इसकी आड़ में बिजली की कीमतें बढ़ाई जाएंगी । हरदा ने कहा कि उत्तराखंड में धीरे धीरे लोगों के गले में प्री पेड मीटर की फांस डाल दी जाएगी और ऐसे में तिलक राज बेहड़ ने जो किया उसके लिए मैने उन्हें बधाई दी है क्योंकि हम विपक्ष में है हमें ये तेवर दिखाने पड़ेंगे ।

