नहीं रहे सबको हंसाने गुदगुदाने वाले घन्ना भाई, लंबी बीमारी के बाद देहरादून के निजी अस्पताल में हुआ निधन।
देहरादून– पूरे देश प्रदेश को हंसाने वाले उत्तराखंड के हास्य कलाकार घन्ना भाई आज खुद खामोश हो गए है। लंबी बीमारी के बाद देहरादून के महंत अस्पताल में घन्ना भाई ने अंतिम सांस ली है। ऐसा कोई मंच नहीं था जिस पर घन्ना भाई अपने अलग अंदाज में लोगों को हंसाते गुदगुदाते नजर नहीं आए। राज्य की कई क्षेत्रीय फिल्मों में भी उनका जोरदार अभिनय कभी भुलाए नहीं जा सकता। प्रसिद्ध हास्य कलाकार के साथ-साथ घनानंद उर्फ घन्ना भाई भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी थे और 2012 में पौड़ी विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके थे। हालांकि राजनीतिक लड़ाई तो वह नहीं जीत पाए लेकिन लोगों को हंसी खुशी और सुकून देने में वह हमेशा सबसे आगे रहे। आज प्रदेश भर में उनके निधन की सूचना से शोक की लहर है भाजपा के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है, भले ही अब घन्ना भाई लोगों के बीच नहीं है। लेकिन उनकी यादें ता उम्र लोगों के जहन में जिंदा रहेगी।


