शंखनाद से होगा 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज, उत्तराखण्ड के अलग अलग जिलों के संस्कृत विश्वविद्यालय व गुरुकुल के छात्र होंगे शामिल।
देहरादन– उत्तराखंड में होने जा रहे 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होने जा रहा है। सरकार इस वर्ष को रजत जयंती वर्ष के तौर पर मना रही है। वर्ष 2025 में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी भी प्रदेश को मिली है। इसके लिए सरकार भी विशेष प्रयास कर रही है और यही वजह है कि उद्घाटन समारोह का शंखनाद 2025 स्कूली छात्र करेंगे। राज्य के अलग अलग जिले के संस्कृत विश्वविद्यालय , गुरूकुल के साथ स्कूल और कालेजों के बच्चे शंख बजाकर इस बड़े आयोजन को जीवंत रुप देने का काम करेंगे।। इस दौरान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम संस्कृत के श्लोकों के सामूहिक उच्चारण से गूंजायमान होगा।
इसी माह 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। जिसकी टैगलाइन संकल्प से शिखर तक रखी गई है। 1500 से अधिक छात्र इस मौके पर विशेष प्रस्तुति देंगे। उत्तराखंड के जाने माने लोक कलाकार भी इस मौके पर अपनी प्रस्तुति के जरिए शमा बांधने का कार्य करेंगे। 800 के करीब कलाकार उद्घाटन कार्यक्रम में अपने प्रदर्शन के जरिए माहौल में उत्साह भरेंगे। इन दिनों महाराणा प्रताप स्टेडियम में छात्र- छात्राएं जमकर रिहर्सल कर रहे हैं ताकि ओपनिंग सेरेमनी को शानदार बनाया जा सके। राष्ट्रीय खेलों की ओपनिंग व क्लोजिंग सेरेमनी जिम्मा संभाल रही इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी दीपाली डिजाइंस के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए बकायदा कोरियोग्राफर को भी हायर किया गया है। स्टेडियम को मिनी खेल गांव के रुप में तब्दील किया जा रहा है। जिसके लिए अपने अपने काम में एक्सपर्ट करीब डेढ़ हजार लोग दिन रात कार्य कर रहे हैं। माना जा रहा है 25 जनवरी तक मिनी खेल गांव में किए जा रहे सौंदर्यीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।

