अवैध पेड़ कटान पर वन विभाग ने मंत्री पुत्र पर दर्ज कराया मुकदमा, रिसॉर्ट के लिए काटे गए संरक्षित प्रजाति के पेड़।

Spread the love

ऋषिकेश– निकाय चुनाव के शोर के बीच एक रिसॉर्ट के लिए दो दर्जन से अधिक पेड़ काटने का मामला सामने आने के बाद गर्मा गया है। जांच में संरक्षित प्रजाति के दो खैर के पेड़ काटे जाने पर वन विभाग की लालढांग रेंज ने रिसॉर्ट के मालिक पीयूष अग्रवाल पर मुकदमा दर्ज किया है। पीयूष अग्रवाल ने बताया कि पेड़ कटान की अनुमति उन्होंने पहले ही ले ली थी। फिर भी अगर कुछ गलत होता है तो जुर्माना भरा जाएगा। बताया गया कि निजी नाप भूमि पर रिसॉर्ट के मालिक पीयूष अग्रवाल के रिजॉर्ट का निर्माण किया जा रहा है। और जेसीबी का उपयोग किया जा रहा है। इसी रिसॉर्ट निर्माण के लिए संरक्षित प्रजाति के पेड़ों के अवैध कटान किया गया। पेड़ कटान के मामले में वन विभाग ने पीयूष अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीयूष अग्रवाल कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मामले पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। दोषियों के खिलाफ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। डीएफओ, कोटद्वार आकाश गंगवार का कहना है कि भू स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सूत्रों ने बताया नीलकंठ मार्ग पर खैरखाल में 26 पेड़ काटे गए हैं। इनमें 24 पेड़ छूट प्रजाति के हैं, जबकि दो पेड़ संरक्षित प्रजाति के हैं। रिसोर्ट के लिए बन रही सड़क पर भी प्रशासन से जुड़े लोग पहले ही आपत्ति जता चुके हैं। लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। बिना अनुमति के संरक्षित प्रजाति के दो पेड़ काटे गए हैं। पेड़ों की गणना नपत करके भूस्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई गतिमान है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *