प्रदेश में किन्नर समाज को मिल रही नई पहचान,रैक्सा नाम से एक रेस्टोरेंट खोलकर दिया समाज में समानता का सन्देश।

प्रदेश में किन्नर समाज को मिल रही नई पहचान,रैक्सा नाम से एक रेस्टोरेंट खोलकर दिया समाज में समानता का सन्देश।
Spread the love

देहरादून– देश-प्रदेश में किन्नर समाज को नई पहचान दिलाने के लिए कृष्णा जिन्हें रैक्सा के नाम से भी जाना जाता है। कृष्णा ने नया आयाम स्थापित किया है, रैक्सा नाम से एक रेस्टोरेंट खोलकर इस समाज को लोगों की दृष्टि से नकारात्मकता से बचाने का प्रयास किया है, कुछ लोग इस समाज को सिर्फ मांगने और आश्रय तक ही सीमित रखते हैं, लेकिन कृष्णा रैक्सा ने खुद का रोजगार शुरू करके उनकी सोच को बदलने का संदेश दिया है, उनका उद्देश्य है कि वे लोगों को यह समझाएं कि समाज में समानता और समरसता की महत्वपूर्णता को समझना आवश्यक है,

कृष्णा रैक्सा ने बताया है कि उनके जैसे लोग सिर्फ मांगने और आश्रय तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वे भी अपने पैरों पर खड़े होने का साहस कर सकते हैं, जैसे अन्य सभी लोगों में होता है, उन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना किया है, जो बचपन से लेकर आज तक चलता आया है, लोगों के द्वारा उनका उपहास का सामना करना उन्हें परेशान करता था, और उन्हें यह निरंतर परेशानी का सामना करना पड़ता हैं कि लोग उन्हें अलग मानसिकता से क्यों देखते हैं, उन्होंने इस सोच को बदलने की सोची और आज एक बढिया जवाब देने के लिए अपने रेस्टोरेंट की शुरुआत की है।

सरकार के पास किन्नरों के उत्थान के लिए कोई स्थायी स्कीम नहीं हैं जो किन्नर समाज उत्थान कर सके, अब देहरादून में स्वरोजगार को अपनाया है, देहरादून के मियाँवाला मे रेस्टोरेंट ‘ रेक्सा कैफे के नाम से शुरुआत की हैं।

अदिति शर्मा बताती हैं कि कहीं न कहीं हमें समाज में स्वीकार्यता मिल रही है और समाज भी हमें आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

इस अवसर पर कैफे का उद्घाटन मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के नेता रविन्द्र सिंह आनंद द्वारा किया गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *