अपना दौरा रद्द कर सीधे अस्पताल पहुंची, अस्पताल पहुंचकर मंत्री रेखा आर्या ने जाना घायलों का हाल।

अपना दौरा रद्द कर सीधे अस्पताल पहुंची, अस्पताल पहुंचकर मंत्री रेखा आर्या ने जाना घायलों का हाल।
Spread the love

हल्द्वानी– भीमताल बस हादसे मे घायलों से मिलने अस्पताल पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में सभी घायलों को भर्ती कराया गया है।

मन्त्री रेखा आर्य ने अपना दौरा रद्द कर सीधे अस्पताल पहुंची

घायलों से की मुलाक़ात कर, उचित्त इलाज के दिए निर्देश

कहा: दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

भीमताल बस हादसा, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर भीमताल अल्मोड़ा हाइवे पर हुए बस हादसे के घायलों का हाल-चाल जाना । उन्होंने चिकित्सकों को घायलों को बेहतर और त्वरित इलाज देने के लिए निर्देशित किया।

खेल मंत्री रेखा आर्या अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को हल्द्वानी में थी और वहां से रुद्रपुर के लिए रवाना होते समय उन्हें इस बस हादसे की सूचना मिली। इसके बाद वे अपना दौरा बीच में रोक कर सीधे राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंची । यहां उन्होंने मरीजों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया । उन्होंने चिकित्सकों की टीम से सभी घायलों का उचित इलाज करने का निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि घायलों के परिजनों को उनके बारे में तुरंत सूचना और उनकी स्थिति के बारे में अपडेट करने की व्यवस्था भी की जाए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों की प्रति पूरी संवेदना है और सरकार हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद प्रदान कर रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *