अल्मोड़ा के मरचूला में बड़ा सड़क हादसा, कई लोगों की मौत कई घायल, एआरटीओ प्रवर्तन निलंबित।
अल्मोड़ा– अल्मोड़ा के मार्चुला के पास एक यात्री बस खाई में गिरने की सूचना, बताया जा रहा है की 42 सीटर बस में काफी लोग थे सवार,
गाड़ी से कुछ लोग नीचे छिटक कर नीचे गिरे जिन्होंने ये जानकारी दूसरो तक पहुंचाई,
फिलहाल एसएसपी अल्मोड़ा भी मौके के लिए हुए रवाना.
एस डी आर एफ को भी किया गया मौके पर रवाना
मौके के पर नैनीताल पुलिस की टीम भी पहुंची
पुलिस कंट्रोल अल्मोड़ा द्वारा अवगत कराया गया है कि तहसील सल्ट अन्तर्गत कुपि मोटर मार्ग मे 01 बस गिरने की सूचना है। मौके को थाना सल्ट/फायर स्टेशन रानीखेत/तहसीलदार सल्ट/राजस्व उप निरीक्षक देवयल रवाना हो गए एवं एसडीआरएफ़ भी मौक़े के लिए रवाना है विस्तृत सूचना प्रथक से प्रेषित की जाएगी।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में करीब 30 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
जानकारी के अनुसार, नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस आज सुबह खाई में गिर गई। गीत जागीर नदी के किनारे गिरी बस में 20 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं। शुरुआती जानकारी मिली है कि हादसे का शिकार हुई बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर जा रही थी। बस को रामनगर जाना था। यूजर्स कम्पनी की बस है। बस सारड बैंड के पास नदी में गिरी है।
आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने बताया कि करीब 30 से अधिक यात्रियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। टीम रेस्क्यू में जुटी है। हादसे में कितने यात्रियों की मौत हुई है, यह रेस्क्यू होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.
बस 42 सीटर थी। बस में 35 से ज्यादा यात्री थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए। कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया जा रहा है। एसएसपी अल्मोड़ा भी मौके के लिए रवाना हो चुके है, सल्ट पुलिस मौके पर पहुंच गई है, SDRF की टीम को भी रवाना किया है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए।
सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए।
आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए।


