चारों धामों के कपाट ब्नद होने की तिथि तय, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या।
देहरादून– धाम चार धाम यात्रीयो की संख्या में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। देवभूमि उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आने का सिलसिला लगातर जारी है.. हाल ही में गंगोत्री,यमुनोत्री केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख तय की जा चुकी है। चारों धामों के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
चारधाम यात्रा पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 01 नवंबर को गंगोत्री धाम और यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट 3 नवंबर को कपाट बंद होंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि तुंगनाथ धाम के कपाट 4 नवंबर को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद होंगे । कपाट बंद होने की तिथि तय किए जाने के बाद से ही श्रद्धालुओं की संख्या में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है।

