Badri Kedar Mandir Samiti ने तैयार की SOP, Tirupati Balaji Temple घटना के बाद लिया फैसला।

Badri Kedar Mandir Samiti ने तैयार की SOP, Tirupati Balaji Temple घटना के बाद लिया फैसला।
Spread the love

देहरादून– तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट के बाद अब बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने भोग और प्रसाद की गुणवत्ता पर सख्त नजर रखने का फैसला किया है। आने वाले समय में बीकेटीसी के अधीनस्थ सभी मंदिरों में भोग प्रसाद व्यवस्था की शुद्धता और गरिमा बनाए रखने के लिए समय-समय पर जांच की जाएगी। भोग-प्रसाद की खाद्य सामग्री को दान एवं क्रय करने के लिए भी अलग से एसओपी तैयार की जाएगी। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट के बाद श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने प्रसाद की स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर कसरत शुरू का दी है। बद्री केदार समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के अलावा बीकेटीसी के अधीनस्थ सभी मंदिरों में भोग प्रसाद व्यवस्था की शुद्धता व गरिमा पूर्ववत की तरह बनी रहे, इसके लिए समय-समय पर मंदिरों में लगने वाले भोग व प्रसाद की गुणवत्ता पर सतर्क नजर रखी जाएगी। प्रसाद की गुणवत्ता को लेकर फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों को साथ बैठक की गई है। प्रसाद की गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए इसको लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए sop भी जारी की गई है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *