नए मतदाताओं की पहचान पर आयोग का जोर,विकासखंड बाल विकास सहसपुर ने दिलाई शपथ
उत्तराखंड – देहरादून में 2022 के मद्देनजर चुनाव आयोग ने भी तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। चुनाव आयोग ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 2022 को लेकर मतदाता सूची तैयार करने नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने को लेकर निर्देशित किए हैं। इस बाबत मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्य ने बताया कि निर्वाचन विभाग 2022 चुनाव के लिए तैयारी जुटा है। विभाग मतदाता सूची को शुद्धिकरण के काम में जुटा हुआ है इसके लिए कैम्प भी लगाए जा रहे हैं। साथ ही नए मतदाता जो 1 जनवरी 2022 तक 18 साल के होंगे, उन्हें मतदाता सूची से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पछुवादून के ग्रामीण क्षेत्रों में विधानसभा 17 सहसपुर की बात करे तो विकासखंड बाल विकास सहसपुर सुपरवाईजर राधा पाठक तहसील विकासनगर बीएलो, एसपी नौटियाल अमीन तहसील विकासनगर , बीएलो संगीता इन दिनों क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रही है और नए मतदाताओं से अपील कर रही है कि वह अपना नाम मतदाता सूची में जरूर अंकित करवाये इसके लिए श्री गुरु राम राय इण्टर कॉलेज सहसपुर में केम्प लगाया गया है ओर छात्र-.छात्राओं का नाम मतदाता सूची में अंकित कर शपथ दिलाई गई, निर्वाचन कार्य प्रक्रिया 1 नवम्बर 2021 से 30 नवम्बर 2021 तक चलेगी, उसी क्रम में आज सहसपुर विधानसभा में मतदान के लिए मतदाताओं को शपथ दिलाई गई ।

