श्री बद्रीनाथ क्षेत्रान्तर्गत नीलकंठ ट्रैक पर फंसे 04 विदेशी पर्यटकों का SDRF द्वारा किया गया सकुशल रेस्क्यू।
चमोली– एसडीआरएफ को सूचना मिली कि कुछ विदेशी पर्यटक नीलकंठ ट्रैक पर फंस हुए है, सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट बद्रीनाथ से मुख्य आरक्षी राहुल थापा के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उक्त ट्रैकर्स की सर्चिंग हेतु नीलकंठ ट्रैक पर रात्रि मे ही गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया।
SDRF टीम द्वारा 04 विदेशी पर्यटक 1-जोसेफ उम्र 56 वर्ष निवासी- स्पेन, 2-पाउलो उम्र 39 वर्ष निवासी- ब्राजील, 3-रोड्रिगो उम्र 38 वर्ष निवासी-ब्राजील, 4-डैनीलो उम्र 43 वर्ष निवासी- ब्राज़ील को नीलकंठ ट्रेक पर ढूंढ लिया गया। जिसके उपरांत उन्हें सकुशल बद्रीनाथ लाया गया। विदेशी पर्यटको द्वारा रेस्क्यू किये जाने के लिए SDRF टीम व स्थानीय पुलिस की सराहना की गई।

